अपनों के सवाल…सरकार लेगी संज्ञान…कांग्रेस विधायकों के सवाल पर सरकार कब संज्ञान लेगी?

अपनों के सवाल...सरकार लेगी संज्ञान...कांग्रेस विधायकों के सवाल पर सरकार कब संज्ञान लेगी?

अपनों के सवाल…सरकार लेगी संज्ञान…कांग्रेस विधायकों के सवाल पर सरकार कब संज्ञान लेगी?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: June 3, 2021 6:04 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर सिलगेर में 17 मई को हुई फायरिंग पहले दिन से ही सवालों के घेरे में है। विपक्ष लगातार इस मामले में सरकार को घेरता रहा है, लेकिन अब सत्ता पक्ष के विधायक चंदन कश्यप ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा दिए हैं। इससे पहले विधायक मोहित केरकेट्टा का एक बयान भी सवाल खड़ा कर गया। 24 घंटे के अंदर दो विधायकों के बयान सामने आने के बाद पीसीसी अध्यक्ष पार्टी का लोकतंत्र बताकर बचाव में उतरे, लेकिन विपक्ष को सरकार पर हमला बोलने का मौका मिल गया। ऐसे में सवाल यही है कि कांग्रेस विधायकों के सवाल पर सरकार कब संज्ञान लेगी?

Read More: कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए 70 प्रतिशत लोगों में मानसिक रोग के लक्षण, कोरोना कंट्रोल रूम में लगी मनोचिकित्सक की ड्यूटी 

नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप का आरोप है कि बस्तर में पुलिस ग्रामीणों को जबरदस्ती पकड़कर नक्सली बता रही है। आरोप इसलिए बेहद गंभीर है, क्योंकि ये बयान किसी विरोधी दल का नहीं बल्कि सत्ता रूढ़ कांग्रेस के विधायक और छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष का है। जी हां चंदन कश्यप कांग्रेस की उस 9 सदस्यीय दल में शामिल हैं, जो सिलगेर मामले की जांच के लिए बनी है।घटनास्थल रवाना होने से पहले MLA चंदन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिलगेर जैसा मामला नहीं होनी चाहिए। पुलिस बेगुनाहों को नक्सली बताकर जेल भेज रही है।

Read More: कॉलेज छात्रों को बड़ी राहत, ओपन बुक प्रणाली से होगी यूजी और पीजी की परीक्षा, मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला

चंदन कश्यप का बयान सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस ग्रामीणों को फर्जी नक्सली बता कर गिरफ्तार कर रही है? क्या पुलिस झूठा आत्मसमर्पण करा रही है? इन सवालो को लेकर बीजेपी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, इस पर हो रही सियासत का रूख करें।

Read More: पैसे दो मनचाही डिग्री लो…सर्वपल्ली राधाकृष्णन यूनिवर्सिटी पर लगा डिग्री बेचने का आरोप

कांग्रेस विधायक का ये बयान उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आया है, जो केंद्र सरकार के 7 साल की विफलताओं को गिनाने के लिए कांग्रेस ने रखा था। लेकिन पाली तानाखार विधायक मोहित केरकेट्टा शराब बिक्री के मुद्दे पर अपने ही सरकार को मुश्किल में डाल दिया। कुल मिलाकर बीते 24 घंटे में दो विधायकों के आए बयानों के सामने आने के बाद मामले की डैमेज कंट्रोल करने पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस में सबको अपनी बात रखने का हक है। मुख्यमंत्री सभी विधायकों की बात को संज्ञान में जरूर लेंगे।  हालांकि कांग्रेस विधायकों के अपनी ही सरकार के फैसले और पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए जा रहे सवाल ने विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे दिया है।

Read More: कृषि विभाग ने किया खरीफ फसलों का लक्ष्य निर्धारण, धान के रकबे में की गई 5 प्रतिशत की कमी

जाहिर है 2018 में प्रचंड बहुमत के साथ छत्तीसगढ़ की सत्ता में लौटी कांग्रेस कुछ महीनों बाद चुनावी तैयारियों में जुट जाएगी। ऐसे में चंदन कश्यप और मोहित केरकेट्टा जैसे विधायकों का बयान पार्टी और सरकार की दिक्कतें जरूर बढ़ाएंगे। वहीं विपक्ष को भी बैठे-बिठाए बड़ा हथियार मिल जाएगा।

Read More: WHO ने कोरोना को बताया सीजनल बीमारी है, कहा- आइसोलेशन और सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी नहीं? जानिए क्या है वायरल दावे की हकीकत


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"