रायपुर बन रहा तस्करी का सोना-चांदी खपाने का बड़ा हब, DRI के राडार में दो दर्जन से ज्यादा सर्राफा कारोबारी

रायपुर बन रहा तस्करी का सोना-चांदी खपाने का बड़ा हब, DRI के राडार में दो दर्जन से ज्यादा सर्राफा कारोबारी

रायपुर बन रहा तस्करी का सोना-चांदी खपाने का बड़ा हब, DRI के राडार में दो दर्जन से ज्यादा सर्राफा कारोबारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: June 1, 2021 7:59 pm IST

रायपुर: राजधानी रायपुर मध्य भारत में सोना चांदी तस्करी का बड़ा बाजार बन कर उभर रहा है, उड़ीसा, झारखंड मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों से तस्करी का सोना रायपुर के मार्केट में खपाया जा रहा है। बताया जा रहा है यहां अधिकांश सोना और चांदी पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के रास्ते रायपुर पहुंचता है, जहां से सर्राफा कारोबारियों को बेचा जाता है।

मिली जानकारी के अनुसार अवैध सोने के व्यापार से राजधानी के कई नामचीन बड़े कारोबारी लिप्त हैं, जिनकी जानकारी दुर्ग में पकड़े गए विक्की बैद ने रेवेन्यू ऑफ डायरेक्टरेट डीआरआई को दी है। ऐसे में 2 दर्जन से अधिक सर्राफा कारोबारी डीआरआई की जांच के रडार में हैं, जिन पर कभी भी छापेमारी हो सकती है। राजनांदगांव के मोहिनी ज्वेलर्स के संचालक शांतिलाल बैद के घर पिछले दिनों हुई छापेमारी के बाद डीआरआई की टीम ने शांतिलाल के बेटे विक्की बैद और उनके दो सहयोगी सुशील और गौतम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

खबर यहां तक है कि विक्की के बयान के बाद डीआरआई की टीम ने राजधानी सहित महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में टीमें भेजी हैं, जहां विक्की के पास अवैध सोना लेने वाले कारोबारियों पर छापेमारी की जा सकती है। गौरतलब है कि कर्नाटक की एक प्राचीन मंदिर में सोने और अष्ट धातु के 20 मूर्तियां चोरी हुई थी, जिसके तार भी छत्तीसगढ़ के रायपुर और दुर्ग से जुड़ें थे। हालांकि कर्नाटक पुलिस ने उड़ीसा के तीन चोर दीप्तिमयी मोहंती, पति संतोषदास मोहंती और पिता घनश्याम दास मोहंती को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके पास से 1.12 किलो सोना, बेशकीमती पत्थर जिनकी कीमत करीब दो लाख सहित कुल तीन करोड़ रुपए कीमत का सामान उनके गांव चंदशेखरपुर से बरामद था।

बताया जाता है कि इस चोरी में दुर्ग के के सराफा कारोबारी सुभाष संचेती भी शामिल थे। आरोपियों के बयान के बाद सीबीआई ने सुभाष संचेती उर्फ राजा को गिरफ्तार किया था। वहीं, विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो सुभाष राजधानी के बड़े सराफा कारोबारी का करीबी है। कर्नाटक के प्राचीन मंदिर में चोरी हुई 20 प्राचीन मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 24 सौ करोड़ बताई गई है थी। बताया जा रहा है कि अभी भी सोने और चांदी के साथ बेशकीमती मूर्तियों की तस्करी भी जारी है।

 

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"