राजधानी अस्पताल में आग लगने का मामला, एक और मरीज ने तोड़ा दम, 6 पहुंची हादसे में मरने वालों की संख्या

राजधानी अस्पताल में आग लगने का मामला, एक और मरीज ने तोड़ा दम, 6 पहुंची हादसे में मरने वालों की संख्या

राजधानी अस्पताल में आग लगने का मामला, एक और मरीज ने तोड़ा दम, 6 पहुंची हादसे में मरने वालों की संख्या
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: April 19, 2021 4:40 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। राजधानी अस्पताल में आग लगने का मामले में एक और मरीज की आज मौत हो गई। 20 वर्षीय युवती को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। आज उपचार के दौरान सांस थम गई।

Read More News: बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत

बता दें कि शनिवार को राजधानी अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। एक और मौत के बाद अब मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन

बेनामी नाम से पुलिस ने दर्ज की FIR

राजधानी पुलिस ने बेनामी नाम से FIR दर्ज किया गया है। पुलिस ने लापरवाही की वजह से मौत की धारा पर केस दर्ज किया है। इस धारा में थाने से ही जमानत मिल जाती है। इधर जिन लोगों की मौत हुई है उनके शव लेने के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। बता दें कि राजधानी अस्पताल में हुए हादसे में 5 लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने नए निर्देश जारी किए थे। इनमें सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया था।

Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन

अस्पताल को किया गया सील

राजधानी अस्पताल आगजनी की घटना के बाद आज बड़ी कार्रवाई की है। टिकरापारा थाना पुलिस की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है। वहीं मृत कोरोना मरीजों के शव पीएम कराकर परिजनों को सौंपे गए। अस्पताल को सील करने के बाद फायर सेफ्टी की टीम आज मौके का निरीक्षण करेगा।


लेखक के बारे में