कोरबा नगर निगम को आज मिलेगा महापौर, कांग्रेस ने राजकिशोर तो बीजेपी ने रितु को बनाया उम्मीदवार
कोरबा नगर निगम को आज मिलेगा महापौर, कांग्रेस ने राजकिशोर तो बीजेपी ने रितु को बनाया उम्मीदवार
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम में आज महापौर का चुनाव हो रहा है। नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी और कांग्रेस ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी।
Read More News: ‘छपाक’ और ‘तान्हाजी”के दर्शकों की बल्ले-बल्ले, यहां फ्री में बंट रही दोनों फ…
कांग्रेस ने राजकिशोर प्रसाद को महापौर के लिए चुना है, वहीं बीजेपी ने रितु चौरसिया को उम्मीदवार घोषित किया है। नगर निगम के 67 वार्डों के पार्षदों ने पद और गोपनियता की शपथ ली। कलेक्टर किरण कौशल ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम भी मौजूद रहे।
Read More News: दो महिला पार्षदों के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई, एक को किया नि…
वहीं बात करें कोरबा नगर निगम के सीटों की तो यहां 67 वार्डों में भाजपा के 31 और कांग्रेस के 26 पार्षद हैं। दो में जोगी जनता कांग्रेस तो 9 में निर्दलीयों ने जीत हासिल किया है। मेयर बनाने के लिए 34 पार्षदों की जरूरत है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर क्रास वोटिंग होती है तो कांग्रेस की जीत हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा ने एक बागी और 2 निर्दलीय का समर्थन लेकर 343 का आंकड़ा छू लिया है। फिलहाल दोपहर बाद परिणाम आ जाएंगे।
Read More News: पर्दे पर आने से पहले ‘छपाक’ पर लगा एक और ग्रहण, रिलीज पर रोक लागने …

Facebook


