कोरोना मरीज मिलने के बाद देवपुरी और रामसागर पारा कंटेनमेंट जोन घोषित, अब तक 17 मामले आए सामने

कोरोना मरीज मिलने के बाद देवपुरी और रामसागर पारा कंटेनमेंट जोन घोषित, अब तक 17 मामले आए सामने

कोरोना मरीज मिलने के बाद देवपुरी और रामसागर पारा कंटेनमेंट जोन घोषित, अब तक 17 मामले आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: June 4, 2020 6:18 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, यहां रोजना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। वहीं कोरोना मरीज मिलने के बाद राजधानी रायपुर के देवपुरी और रामसागर पारा इलाके को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। बता दें कि राजधानी रायपुर में अब तक 17 कोरोना मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

Read More: 8 जून से मंदिर तो खुलेंगे, लेकिन भक्तों को प्रसाद देने पर होगी मनाही, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया निर्देश

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक कोरोना के 78988 संभावित मरीजों की जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 75519 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक 771 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शेष 2698 सैंपलों की जांच जारी है। जबकि अब तक 206 मरीजों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है और 2 की मौत हो चुकी है। वहीं 565 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, मध्यप्रदेश में आज सामने आए 174 नए केस, अब 2 हजार 748 एक्टिव केस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"