कोल्ड ड्रिंक पीना लड़की को पड़ा भारी, युवक ने नशे की हालत में किया रेप, होश में आई तो…

Ads

Rape with girl : आरोपी ने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है......

  •  
  • Publish Date - November 26, 2021 / 01:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

ग्वालियर। फेसबुक के जरिए एक युवक से दोस्ती करना युवती को महंगा पड़ गया। आरोपी ने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं शादी करने से इनकार करने के बाद अब युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें: पैसों की लालच में कलयुगी पिता ने जीवित बेटी का बनवाया मृत्यु प्रमाण पत्र, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जानकारी के अनुसार फेसबुक के जरिए ग्वालियर निवासी एक युवक से युवती की दोस्ती हुई थी। जिसके बाद युवक ने युवती को प्रेम का इजहार कर अपने माता-पिता से मिलवाने के लिए अपने घर ग्वालियर बुलाया था।

यह भी पढ़ें: पारिवारिक विवाद से परेशान महिला ने वॉटरफॉल में लगाई छलांग, गोताखोरों ने ऐसे बचाई जान, देखें वीडियो

घर लाने के बाद युवक ने बड़ी चालाकी से युवती को कोल्ड्रिंक में नशीली पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। वहीं नशीली हालात में उसके साथ रेप किया। युवती जब होश में आई तो उसने इसका विरोध किया।

यह भी पढ़ें: सरकारी जमीन के कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक, कलेक्ट्रेट में आवेदकों की उमड़ी भीड़

वहीं इस पर ग्वालियर के न्यू कुशल नगर निवासी आरोपी युवक निखिल सोनी ने शादी करने का वादा किया। फिर कुछ दिन बाद शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत की। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: मिशन 2023.. BJP में बैठकों का दौर, 2 दिन का मंथन.. क्या निकला?