क्या कोरोना फैलाने की तैयारी है? कोरोना ब्लास्ट होने के बाद भी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन, छात्राओं ने खोला मोर्चा

Ads

क्या कोरोना फैलाने की तैयारी है? कोरोना ब्लास्ट होने के बाद भी नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल में नहीं हो रहा गाइडलाइन का पालन, छात्राओं ने खोला मोर्चा

  •  
  • Publish Date - April 26, 2021 / 01:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

जगदलपुरः आदेश्वर नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल की लापरवाही का मामला सामने आया है, यहां 200 के करीब छात्राएं आवासीय नर्सिंग ट्रेनिंग करती हैं। लेकिन लॉकडाउन लगने के बाद से यह सभी छात्राएं ऐसे ही नर्सिंग हॉस्टल में हैं। इनमें से करीब 15 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आईं है, लेकिन निर्धारित कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हॉस्टल के अंदर नहीं किया जा रहा। यह आरोप यहां रह रही नर्सिंग की छात्राएं ही लगा रही हैं।

Read More: कार और बाइक में बैठे-बैठे करवाइए कोरोना टेस्ट, बनकर तैयार हुआ प्रदेश का पहला Drive-in Covid-19 Test Centre

नाराज नर्सिंग छात्राओं की बात जब प्रबंधन ने नहीं सुनी, तो छात्राएं सड़कों पर निकल आईं। जैसे तैसे प्रशासन ने बीच-बचाव कर छात्राओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन छात्राएं आरोप लगा रही हैं कि कोरोना संक्रमण हॉस्टल में फैल गया है और प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने से उनके लिए मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। छात्राएं मांग कर रही हैं कि उन्हें उनके घर जाने दिया जाए। ज्यादातर छात्राएं बकावंड, बीजापुर सहित बस्तर संभाग के अलग-अलग ग्रामीण इलाकों की ही रहने वाली हैं। कोरोना की वजह से छात्राएं भयभीत हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही।

Read More: लॉकडाउन के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, चाकू मारकर युवक को उतारा मौत के घाट