पेट्रोल पंप में सिगरेट पीने से किया मना, तो युवकों ने कर्मचारी की बेरहमी से कर दी पिटाई, पत्थर, बेल्ट और हाथ-मुक्का से पीटा

Ads

पेट्रोल पंप में सिगरेट पीने से किया मना, तो युवकों ने कर्मचारी की बेरहमी से कर दी पिटाई, पत्थर, बेल्ट और हाथ-मुक्का से पीटा

  •  
  • Publish Date - January 28, 2021 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

राजिमः बेंद्री गांव के पेट्रोल पंप के कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को तीन लोगों ने पत्थर, बेल्ट और हाथ-मुक्का से पीटा है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Read More: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और लेफ्ट के बीच हुआ सीटों का बटवारा, जानिए किसके खाते में आई कितनी सीटें

मिली जानकारी के अनुसार मामला राखी थाना क्षेत्र का है, जहां बेंद्री पेट्रोल पंप के कर्मचारी से बदमाशों ने मरपीट की है। बताया गया कि आरोपियों को पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने पंप में सिगरेट पीने से मना किया था। इसी बात का लेकर वे नाराज हो गए और उन्होंने कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गई है।

Read More: क्या आप भी शुरु करना चाहते हैं खुद का काम, मोदी सरकार की ये योजनाएं करती हैं मदद, देखें जानकारी