राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक पाॅजिटिव मरीज हुआ स्वस्थ, कलेक्टर ने दी बधाई

राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक पाॅजिटिव मरीज हुआ स्वस्थ, कलेक्टर ने दी बधाई

राहत की खबर: छत्तीसगढ़ में कोरोना के एक पाॅजिटिव मरीज हुआ स्वस्थ, कलेक्टर ने दी बधाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: May 30, 2020 11:21 am IST

मुंगेली। जिले के लिए आज राहत भरी खबर है। कोरोना के एक पाॅजिटिव मरीज स्वस्थ हो गया है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायपुर मे ईलाज के बाद ठीक होने पर उन्हें आज सुबह छुट्टी दे दी है। यह जिले के लिए खुशी की भी बात है। स्वस्थ होने के बाद मरीज संजीवनी 108 एम्बुलेंस से आज जिला मुख्यालय स्थित क्वारेेंटाइन सेंटर रामगढ़ पहुंचे।

Read More News: 30 मई से व्यापारियों को बड़ी राहत, लॉकडाउन में कई छूट का ऐलान

रामगढ़ पहुचने पर आम लोगों और स्वास्थ्य विभाग के अमलों ने आरती उतार कर, ढोल ढमाके और पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर पीएस एल्मा ने भी मरीज को ठीक होने पर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकानाएं दी और उनका हाल चाल भी जाना। इस अवसर पर उन्होंने स्वस्थ मरीज को वस्त्र भेंट कर उनका उत्साह वर्धन किया। शेष बचे हुए मरीजों का ईलाज जारी है।

Read More News:  भारतीय रेलवे ने 1 जून से शुरू होने वाली ट्रेनों के लिए निर्देशों मे…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेदवें ने बताया कि डिस्चार्ज हुए मरीज जिले के विकास खण्ड लोरमी के है। मरीज प्रवासी श्रमिक है। मरीज अपने गांव मे स्थित क्वारेंटाइन सेंटर ठहरे हुए थे। इसी दौरान उनका सेम्पल लेकर जांच कराये जाने पर पाॅजिटिव पाये गये थे। इस मरीज को एम्स रायपुर मे भर्ती करा कर ईलाज किया गया।

Read More News: RBI ने इन दो बैंकों पर लगाया 6.2 करोड़ रुपए का जुर्माना, इन नियमों …

नौ-दस दिन के सघन ईलाज मे मरीज ठीक और स्वस्थ हो गए हैं। कलेक्टर एल्मा ने मरीज को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाइन मे रहने की समझाईश दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना , मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चित्रकांत चार्ली ठाकुर , सविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. भू-आर्य, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त शिल्पा साय, राष्ट्रीय स्वस्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक के उत्कर्ष तिवारी सहित बडी संख्या मे ग्रामीण जन और स्वास्थ्य विभाग के अमले उपस्थित थे।

Read More News:  1 जून से पटरी पर दौड़ेंगी ये 200 ट्रेनें, सफर से पहले जान लें कहां-…


लेखक के बारे में