रायपुर। कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ के लिए राहत की खबर है। आज एक और मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है। पूरी तरह स्वस्थ्य होने के बाद रायपुर एम्स ने आज डिस्चार्ज कर दिया। इसकी जानकारी एम्स ने ट्वीट कर दी है।
Read More News:स्वास्थ्य विभाग का बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, कोरोना काल में मांगी थी बड़ी रकम
एम्स के अनुसार सूरजपुर के एक मरीज के ठीक होने के बाद आज डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में यहां कोविड-19 के तीन रोगी उपचार प्राप्त कर रहे हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक एम्स द्वारा 54 रोगियों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
कोविड-19 अपडेट: एम्स रायपुर से सूरजपुर के एक रोगी को ठीक होने के बाद 14 मई, 2020 को डिस्चार्ज कर दिया गया है। वर्तमान में यहां कोविड-19 के तीन रोगी उपचार प्राप्त कर रहे हैं। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। अब तक एम्स द्वारा 54 रोगियों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है।
— AIIMS, Raipur, CG (@aiims_rpr) May 14, 2020
Read More News: अमेरिका में कोरोना से मौत की संख्या चीन में संक्रमितों से भी ज्यादा, बीते 24 घंटे में 1813 ने
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में कुल 59 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि अभी तक 56 मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब सिर्फ 3 एक्टिव मरीज बचे हैं। डॉक्टरों के अनुसार सभी मरीज धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं।
Read More News: चीन को घेरने की तैयारी, प्रतिबंध लगाने अमेरिकी संसद में बिल पेश