Aaj Ka Panchang 9 August 2026 : Image Source : AI
Aaj Ka Panchang : आज यानी 9 अगस्त 2026 को श्रावण (सावन) माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है, जिसे ‘कामिका एकादशी’ के नाम से जाना जाता है। पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि सुबह 11:05 बजे तक रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। कामिका एकादशी होने के कारण आज भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना का विधान है, वहीं सावन का महीना होने से भगवान शिव की पूजा करना भी अत्यंत फलदायी माना गया है।
पंचांग के अनुसार, आज रविवार को सूर्योदय सुबह 6:04 बजे और सूर्यास्त शाम 7:00 बजे होगा। चंद्रोदय रात 01:53 बजे और चंद्रास्त अगले दिन दोपहर 04:15 बजे होगा। आज सूर्य अश्लेषा नक्षत्र में विराजमान रहेगा, जबकि चंद्रमा दोपहर 2:43 बजे तक मृगशिरा नक्षत्र में रहने के बाद आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके अलावा आज पूरे दिन हर्षण योग बना रहेगा।
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य या पूजा-पाठ से पहले पंचांग और मुहूर्त देखने की परंपरा है। Aaj Ka Shubh Muhurat आज का सबसे शुभ ‘अभिजित मुहूर्त’ दोपहर 12:06 बजे से 12:58 बजे तक रहेगा, जबकि ‘अमृत काल’ सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक रहेगा।
वहीं, अशुभ समय माने जाने वाले ‘राहुकाल’ की बात करें तो यह दोपहर 05:23 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा।Rahu Kaal Today Timings इसके अलावा गुलिक काल दोपहर 3:46 से 5:23 बजे और यमगंड काल दोपहर 12:32 से 2:09 बजे के दौरान नए या मांगलिक कार्यों की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है।
इन्हें भी पढ़ें:-