Ranchi Student Protest News : रांची में छात्र आंदोलन का बड़ा अपडेट! आज सरकार से होगी बातचीत, मांगें नहीं मानीं तो उठाएंगे ये बड़ा कदम

Ads

रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली व प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ अभ्यर्थियों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी है। सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच आज फिर वार्ता होगी। छात्रों ने साफ कहा है कि लिखित में ठोस फैसला नहीं होने तक आंदोलन खत्म नहीं होगा और बातचीत विफल रहने पर 10 अगस्त को विधानसभा घेराव किया जाएगा।

  •  
  • Publish Date - August 9, 2026 / 07:02 AM IST,
    Updated On - August 9, 2026 / 07:31 AM IST

Ranchi Student Protest News :

HIGHLIGHTS
  • JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी है।
  • सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच आज फिर वार्ता प्रस्तावित है।
  • मांगें नहीं मानी गईं तो 10 अगस्त को विधानसभा घेराव की चेतावनी दी गई है।

रांची : Ranchi Student Protest News :  झारखंड की राजधानी रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली व प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन 16वें दिन भी लगातार जारी है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनशन और धरने पर बैठे छात्रों की मांगों को लेकर आज एक बार फिर सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता आयोजित की जाएगी। हालांकि, आंदोलनकारी अभ्यर्थियों ने रुख साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर लिखित में ठोस फैसला नहीं लिया जाता, तब तक प्रदर्शन खत्म नहीं होगा।

 10 अगस्त को बड़े शक्ति प्रदर्शन की चेतावनी

JPSC-JSSC परीक्षाएं रद्द करने और CBI-ED जांच पर अड़े अभ्यर्थी छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि बातचीत बेनतीजा रहती है, तो वे 10 अगस्त को राज्य विधानसभा का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेंगे। Student Protest JPSC और JSSC अभ्यर्थियों की मुख्य मांगों में कथित अनियमितताओं वाली परीक्षाओं को तत्काल प्रभाव से रद्द करना, मामले की निष्पक्षता से जांच कराने के लिए CBI और ED को मामला सौंपना तथा परीक्षा प्रक्रिया में सुधार लागू करना शामिल है।

कई राजनीतिक व सामाजिक संगठनों का मिला समर्थन

रांची में जारी इस छात्र आंदोलन को व्यापक समर्थन मिल रहा है। हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की मांगों का खुलकर समर्थन किया है और उनके साथ खड़े रहने की घोषणा की है। इसके अलावा कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने भी युवाओं के भविष्य की सुरक्षा और निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया की मांग का समर्थन किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

Join Our Whatsapp Group