छत्तीसगढ़ में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, कोरबा से 12, जांजगीर जिले से 14 और जगदलपुर से 1 संक्रमित आए सामने

छत्तीसगढ़ में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, कोरबा से 12, जांजगीर जिले से 14 और जगदलपुर से 1 संक्रमित आए सामने

छत्तीसगढ़ में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, कोरबा से 12, जांजगीर जिले से 14 और जगदलपुर से 1 संक्रमित आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: June 11, 2020 3:18 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मामलों की पुष्टि हो रही है। संक्रमित मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दिन ब दिन छत्तीसगढ़ की हालत नाजुक हो रही है। इसी बीच प्रदेश में 27 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।

Read More: बुरहानपुर में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, केले की फसल हुई चौपट

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के कोरबा से 12, जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लाक से 5 और अकलतरा ब्लाक से 9 और जगदलपुर से 1 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी कोरोना मरीज दूसरे राज्य से आए प्रवासी मजदूर हैं और इन्हें जिले के अलग-अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखा गया था।

Read More: मंत्री अनिला भेंड़िया का अधिकारियों को निर्देश, कहा- बर्दाश्त नहीं की जाएगी मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान में लापरवाही

इससे पहले आज प्रदेश में 28 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 27 मरीज कोरबा जिले से, 1 जशपुर और 1 कोंडागांव जिले से है। कल भी प्रदेश में 100 से अधिक कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी।

Read More: थाना प्रभारी का ऑडियो हुआ वायरल, ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर कही ये बड़ी बात, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"