बिलासपुर में 5 और नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, जानिए आज प्रदेश में कितने नए मरीज आए सामने

बिलासपुर में 5 और नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, जानिए आज प्रदेश में कितने नए मरीज आए सामने

बिलासपुर में 5 और नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, जानिए आज प्रदेश में  कितने नए मरीज आए सामने
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: June 11, 2020 4:00 pm IST

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मामलों की पुष्टि हो रही है। संक्रमित मरीजों के आंकड़ों को देखते हुए इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि दिन ब दिन छत्तीसगढ़ की हालत नाजुक हो रही है। इसी बीच प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर से 5 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बता दें कि आज ही बिलासपुर कोविड अस्पताल से 10 कोरोना मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

Read More: मानसून के आगमन से पहले मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन जिलों में आगामी 48 घंटे के भीतर हो सकती है भारी बारिश

मिली जानकारी के अनुसार आज बिलासपुर के मस्तूरी सीपत एनटीपीसी से 4 और बिल्हा से 1 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। इन मरीजों के साथ प्रदेश में आज कुल 46 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें से कोरबा – 18, जांजगीर – 14, बिलासपुर – 05, जशपुर – 02, रायगढ़ – 02, जगदलपुर – 01, और कोण्डागांव – 01 मरीज शामिल हैं।

Read More: प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"