छत्तीसगढ़ में 9 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, तीन गर्भवती महिलाएं, सेक्टर 9 अस्पताल का ​प्रशिक्षु डॉक्टर और BSF जवान भी आए जद में

छत्तीसगढ़ में 9 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, तीन गर्भवती महिलाएं, सेक्टर 9 अस्पताल का ​प्रशिक्षु डॉक्टर और BSF जवान भी आए जद में

छत्तीसगढ़ में 9 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, तीन गर्भवती महिलाएं, सेक्टर 9 अस्पताल का ​प्रशिक्षु डॉक्टर और BSF जवान भी आए जद में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 14, 2020 4:23 pm IST

जशपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, यहां रोजाना दर्जनों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आई है कि प्रदेश में 9 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही आज मिलने वाले कुल मरीजों की संख्या 50 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 876 हो गई है। जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ पी सुथार ने पुष्टि की है।

Read More: कोरोना संक्रमण में मध्यप्रदेश अब देश में 8वें स्थान पर, रिकवरी रेट अब 71.1 प्रतिशत, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिले से तीन गर्भवती महिलाओं के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। फरसाबहार इलाके से दो गर्भवती महिला और लोदाम से एक महिला गर्भवती महिला कोरोना की जद में आए हैं। बताया जा रहा है कि तीनों महिलाएं नोएडा, सम्बलपुर व दिल्ली से लौटी हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद सभी को रायपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। वहीं भिलाई से 6 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से बीएसएफ के तीन जवान और पं. जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के प्रशिक्षु डॉक्टर भी शामिल हैं।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, पिछले 24 घंटे में दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 9 नए मरीजों की पुष्टि

बता दें कि इससे पहले आज ही प्रदेश के बलरामपुर जिले से 32, गरियाबंद से 2 और रायगढ़ से 7 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 1599 कोरोना मरीज सामने आए हैं, इनमें से 8 की मौत हो चुकी है।

Read More: छत्तीसगढ़ में 32 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, आज कुल 41 नए मामले आए सामने


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"