रायपुर में आज इन इलाकों से हुई नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 20

रायपुर में आज इन इलाकों से हुई नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 20

रायपुर में आज इन इलाकों से हुई नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, राजधानी में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 20
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: June 5, 2020 11:55 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, रोजाना यहां के कई जिलों से दर्जनों मामले सामने आ रहे हैं। वहीं राजधानी रायपुर में संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा हो रहा है। आज भी राजधानी में 3 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही राजधानी में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 20 हो गई है।

Read More: इन इलाकों को घोषित किया गया कंटेनमेंट जोन, जिला कलेक्टर ने जारी किया निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के लोधीपारा, मंदिरहसौद और कबीर नगर इलाके में नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बता दें कि कल भी देवपुरी और रामसागर पारा इलाके से कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी, इसके बाद इन इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

Read More: सुनील ग्रोवर के साथ दोबारा काम करने के सवाल पर कपिल शर्मा ने दिया ऐसा जवाब..

वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में अब तक अब तक प्रदेश में कुल 834 कोरोना संक्रमितों की पु​ष्टि हुई है। इनमें से दो की मौत भी हो चुकी है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 622 है और दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Read More: सीएम भूपेश बघेल ने रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक आयुर्वेदिक सर्वज्वरहर चूर्ण किया लॉन्च, कोविड 19 से बचाव में होगा सहायक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"