हटाई गई धारा 144, दो दिवसीय अवकाश के बाद आज खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

हटाई गई धारा 144, दो दिवसीय अवकाश के बाद आज खुलेंगे स्कूल-कॉलेज

हटाई गई धारा 144, दो दिवसीय अवकाश के बाद आज खुलेंगे स्कूल-कॉलेज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: November 11, 2019 2:10 am IST

भोपाल: 2 दिन के अवकाश के बाद भोपाल में सभी स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। सुबह से ही बच्चे स्कूल पहुंचने लगे हैं। बता दें सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर फैसले को लेकर जिला प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया था। वहीं, प्रशासन ने दो दिन तक शहर के सभी शराब दुकानों को भी बंद करने का निर्देश दिया था। आज शहर के शराब दुकाने भी खुल जाएंगे।

Read More: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया शोक

ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर पर फैसले को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया था। इसके साथ ही सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का भी ऐलान किया था। इसके बाद प्रशासन ने सोमवार को धारा 144 हटा दी है। वहीं, अन्य जिलों में हालात को देखते हुए जल्द ही धारा 144 हटाने का निर्णय लिया जाएगा।

Read More: एक साथ चार वाहनों की जबर्दस्त भिड़ंत, मची अफरातफरी

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/XBRq-QAWb_I” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"