मंत्री कवासी लखमा की पहल से वापस मिली 29 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नौकरी, कलेक्टर ने किया था बर्खास्त

मंत्री कवासी लखमा की पहल से वापस मिली 29 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नौकरी, कलेक्टर ने किया था बर्खास्त

मंत्री कवासी लखमा की पहल से वापस मिली 29 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नौकरी, कलेक्टर ने किया था बर्खास्त
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: September 4, 2019 10:58 am IST

सुकमा: बस्तर कमिश्नर ने बुधवार को सुकमा जिले के कोन्टा ब्लॉक मे 29 बर्खास्त अंगानबाड़ी कार्यकर्ताओं को नौकरी में बहाल करने का आदेश जारी किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त किए जाने को लेकर मंत्री कवासी लखमा ने विरोध किया था, जिसके बाद कवासी लखमा की पहल पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहाल कर दिया गया है।

Read More: जोगी कांग्रेस को चुनाव से पहले बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष सहित 30 कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

बता दें कि बीते दिनों सुकमा के पूर्व कलेक्टर ने बीते दिनों जिले के सभी कार्यकर्ताओं को मुख्यालय में निवास करने का आदेश जारी किया था। इसी दौरान निरीक्षण के दौरान 29 अंगानबाड़ी कार्यकर्ताओं का निवास मुख्यालय में नहीं पाया गया। इस बात को लेकर जिला कलेक्टर ने 29 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया था मंत्री कवासी लखमा ने कोन्टा नगर पंचायत के उपाध्यक्ष ज़ाकिर हूसैन को पुरे मामले पर बस्तर कमिश्नर के पास अपील करने की ज़िम्मेदारी दी थी जहाँ कमिश्नर ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बहाल कर पुरे मामले की जाँच कोन्टा जनपद सीईओ के माध्यम से कराने का आदेश दिया है

Read More: मंत्री उमंग सिंघार को मिला सिंधिया का साथ, निशाने पर दिग्विजय – सीएम को सलाह


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"