लॉक डाउन में फंसे दूसरे राज्यों के 7 हजार श्रमिकों के खाते में सरकार ने डाले 70 लाख रूपए

लॉक डाउन में फंसे दूसरे राज्यों के 7 हजार श्रमिकों के खाते में सरकार ने डाले 70 लाख रूपए

लॉक डाउन में फंसे दूसरे राज्यों के 7 हजार श्रमिकों के खाते में सरकार ने डाले 70 लाख रूपए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: April 15, 2020 5:14 pm IST

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर लॉकडाउन के कारण मध्यप्रदेश में फंसे 22 राज्यों के 7 हजार प्रवासी श्रमिकों को 70 लाख रूपए की सहायता राशि उनके खातों में अंतरित कर दी गई है। इनमें मध्यप्रदेश के अपंजीकृत 245 निर्माण श्रमिक भी शामिल हैं। दूसरे राज्यों के मध्यप्रदेश में फंसे प्रत्येक श्रमिक को एक-एक हजार रूपए की राशि उनकी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भिजवाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि वे चिंता न करें। मध्यप्रदेश सरकार उनका पूरा ध्यान रखेगी। उनके भोजन, आवास आदि की सारी व्यवस्था मध्यप्रदेश सरकार कर रही है।

Read More: परिवहन मंत्री अकबर ने बस-ट्रक ऑपरेटर्स संघों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की चर्चा, संघों से मिले सुझावों और मांगों पर विचार के बाद समस्या के शीघ्र निराकरण के लिए किया आश्वस्त

प्रमुख सचिव श्रम अशोक शाह द्वारा राशि का अंतरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया गया। प्रवासी श्रमिकों की जानकारी श्रम विभाग द्वारा विशेष सर्वेक्षण के माध्यम से जुटाई गई है। इस समय मध्यप्रदेश में 22 राज्यों के 7 हजार प्रवासी श्रमिक हैं जिनमें उत्तरप्रदेश के 1769, बिहार 1366, झारखंड 1030, पश्चिम बंगाल 725, छत्तीसगढ़ 324, गुजरात 266, राजस्थान 220 श्रमिक शामिल हैं। इसमें नेपाल देश का भी एक श्रमिक शामिल है। मध्यप्रदेश के ऐसे 245 निर्माण श्रमिक, जिनका पंजीयन नहीं हुआ है, उन्हें भी एक-एक हजार रूपए की राशि अंतरित की गई है।

 

Read More: बड़ी राहत: कटघोरा के चार कोरोना संक्रमित मरीज हुए स्वस्थ, अब छत्तीसगढ़ में कुल 16 एक्टिव केस

क्रं.

राज्य 

श्रमिकों की संख्या

1.

आंध्रप्रदेश

119

2.

असम

32

3.

बिहार

1366

4.

छत्तीसगढ़

324

5.

दिल्ली

17

6.

गुजरात

266

7.

हरियाणा

40

8.

हिमाचल प्रदेश

56

9.

जम्मू एण्ड कश्मीर

01

10.

झारखंड

1030

11.

कर्नाटक

08

12.

केरला

05

13.

मध्यप्रदेश 

245

14.

महाराष्ट्र

108

15.

उड़ीसा

169

16.

पंजाब

63

17.

राजस्थान

240

18.

तमिलनाडू

35

19.

तेलंगाना

08

20.

उत्तरप्रदेश 

1769

21.

उत्तराखंड

13

22.

पश्चिम बंगाल

725

23.

नेपाल

01


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"