SAF जवान का खूनी तांडव, शादी का रिश्ता टूटा तो युवती के घर में घुसकर की फायरिंग, एक की मौत
SAF जवान का खूनी तांडव, शादी का रिश्ता टूटा तो युवती के घर में घुसकर की फायरिंग, एक की मौत
भोपाल। शादी का रिश्ता टूटने से नाराज SAF के जवान ने युवती के घर में घुसकर खूनी तांडव का खेल खेला है। इस वारदात में एक की जान चली गई, जबकि युवती की मां की हालत गंभीर बनी हुई है। राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना की यह घटना है।
Read More News: 10 दिनों के स्वैच्छिक लॉकडाउन का निर्णय, लगातार मौतों से दहशत में ग्रामीण, हर व्यक्ति के स्वास्थ्य जांच की मांग
जानकारी के अनुसार 7वीं बटालियन SAF का जवान जितेन्द्र चौहान का रिश्ता तय हुआ था। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों परिवार के बाद कहासुनी हो गई और शादी का रिश्ता टूट गया। इससे नाराज SAF का जवान जितेन्द्र चौहान आक्रोशित हो गया।
Read More News: होम आइसोलेशन में रहने वालों को खुद लेनी होगी दवाई, मध्यप्रदेश में आज 2173 नए कोरोना केस, 24 घंटे में 10 मरीजों की मौत
सनकी आशिक बनकर युवती के घर घुस गया। इसके बाद अपने सर्विस रायफल से घर में ही फायरिंग कर दी। जवान ने युवती की भाई और मां को गोली मार दी। दोनों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। जहां युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। वहीं महिला का उपचार चल रहा है। इधर वारदात की खबर के बाद पुलिस आरोपी जवान की पतासाजी में जुट गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Read More News: प्रेमी जोड़ा ने थाने में रचाई शादी, मारपीट और मामला दर्ज होने के बाद आखिरकार राजी हुए दोनों के परिजन

Facebook


