Sakti Crime News : पहले प्यार, फिर धोखा! प्रेमिका शादी की जिद पर अड़ी, प्रेमी ने पत्नी संग रच डाली खौफनाक साजिश

Ads

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, शादी का दबाव बनने पर आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 4 लाख रुपये की सुपारी देकर युवती की हत्या करवा दी। मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • Reported By: Netram Baghel

    ,
  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 04:57 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 05:10 PM IST

Sakti Crime News / Image Source : FILE

HIGHLIGHTS
  • शादी का दबाव बनने के बाद कथित हत्या की साजिश रची गई।
  • 4 लाख रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम देने का आरोप।
  • पुलिस की जांच में पूरे नेटवर्क का खुलासा।

सक्ती :Sakti Crime News :  छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। शुरुआती जांच में यह पूरी वारदात प्रेम प्रसंग और सुपारी किलिंग का मामला निकली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल प्रेमी और उसकी पत्नी सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से हत्या में इस्तेमाल पिस्टल और कैश भी जब्त किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

Chhattisgarh Crime Newv पुलिस जांच के अनुसार, मृतका का आरोपी मुरली शंकर के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती लगातार मुरली पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जिससे तंग आकर मुरली ने उसे अपने रास्ते से हटाने का मन बना लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक वारदात में मुरली की पत्नी ने भी उसका पूरा साथ दिया। दोनों पति-पत्नी ने मिलकर युवती की हत्या की पूरी साजिश रची।

4 लाख रुपये की भारी-भरकम सुपारी

मुरली और उसकी पत्नी ने युवती को ठिकाने लगाने के लिए शूटरों को 4 लाख रुपये की भारी-भरकम सुपारी दी। इसके बाद बीती 26 जून को हत्यारों ने युवती की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जाँच में जुटी थी। पुलिस ने न केवल मुख्य आरोपी मुरली और उसकी पत्नी को दबोचा, बल्कि वारदात को अंजाम देने वाले शूटरों समेत कुल 9 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें