(Panchayat 5 OTT Release Date/ Image Credit: rohitmixlyrics instagram)
Panchayat 5 OTT Release Date: टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत ओटीटी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली शोज में से एक है। इसके अब तक चार सीजन रिलीज हो चुके हैं और सभी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। अब फैंस बेसब्री से पंचायत सीजन 5 का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इसके रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिससे दर्शकों की उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है।
पंचायत की शुरुआत साल 2020 में हुई थी जिसमें फुलेरा गांव की कहानी और उसके किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद हर नए सीजन के साथ शो की लोकप्रियता और बढ़ती गई। पिछले सीजन में बताया गया था कि पंचायत 5 जुलाई 2026 के आसपास रिलीज हो सकता है। लेकिन अब जुलाई शुरू होने के बावजूद मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंचायत सीजन 5 को अक्टूबर 2026 में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सीरीज के निर्माता टीवीएफ और ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की ओर से जल्द ही इस पर अपडेट जारी किए जाने की संभावना है। हाल ही में शूटिंग से जुड़े कुछ BTS वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
नए सीजन में फुलेरा गांव की कहानी में कई नए ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं। इसमें सचिव जी, मंजू देवी और रिंकी की शादी जैसे मुद्दों के साथ-साथ उप प्रधान की कुर्सी को लेकर भी बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। इसके अलावा प्रहलाद चा की राजनीतिक यात्रा और अन्य गांव की घटनाएं कहानी को और दिलचस्प बनाएंगी। नए सीजन में कई नए मोड़ दर्शकों को चौंका सकते हैं।