कोरोना संदिग्ध की मौत होने पर जांच के लिए लिया जाएगा सेंपल, संक्रमित मरीज की तरह ही अंतिम संस्कार करने के निर्देश

Ads

कोरोना संदिग्ध की मौत होने पर जांच के लिए लिया जाएगा सेंपल, संक्रमित मरीज की तरह ही अंतिम संस्कार करने के निर्देश

  •  
  • Publish Date - September 5, 2020 / 02:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

रायपुर: स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 के संभावित मरीज की मृत्यु होने पर कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए जांच हेतु सैंपल लेकर शव के कोविड पार्थिव मरीज की ही तरह प्रबंधन और अंतिम संस्कार के निर्देश दिए हैं। विभागीय अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्ले ने सभी कलेक्टरों एवं जिला दंडाधिकारियों को परिपत्र जारी कर इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने कहा है।

Read More: स्वास्थ्य विभाग और IMA की बैठक में बनी सहमति, 2500 रुपए में दिया जाएगा टेली परामर्श और VC से चिकित्सा सलाह

अपर मुख्य सचिव ने परिपत्र में रायपुर या अन्य जिलों में स्थित क्षेत्रीय विशेषीकृत कोविड अस्पतालों में रिफर किए गए कोरोना संक्रमण की संभावना वाले मरीज की मृत्यु हो जाने पर कोविड अस्पताल वाले जिले के नोडल अधिकारी को मृत मरीज के जिले के नोडल अधिकारी को सूचित करने कहा है। उन्होंने मरीज के जिले से संबंधित नोडल अधिकारी को पार्थिव शरीर का परिवहन और प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Read More: केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का दावा- प्रदेश में बनी रहेगी शिवराज​ सिंह की सरकार, बीजेपी को मिलेगा बहुमत

स्वास्थ्य विभाग ने सभी कलेक्टरों को कोरोना संक्रमित पार्थिव शरीर के प्रबंधन और अंतिम संस्कार के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल एवं दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक पार्थिव शरीर की पैकिंग, सुरक्षित परिवहन, मार्चुरी एवं पोस्टमार्टम कक्ष (शव परीक्षण की स्थिति में) के विसंक्रमण तथा श्मशान घाट, क्रबिस्तान या शवदाह गृह में सभी जरूरी सावधानियां बरतने कहा है।

Read More: सोमवार से खुलेंगे आंगनबाड़ी केन्द्र, किया जा रहा है सेनिटाइजेशन, पालकों और पंचायत प्रतिनिधियों की ली जा रही सहमति