हटाए गए सतना एसपी रियाज इकबाल, धर्मवीर सिंह को मिली जिम्मेदारी, हिरासत में युवक की मौत के बाद मचे बवाल पर हुआ एक्शन

हटाए गए सतना एसपी रियाज इकबाल, धर्मवीर सिंह को मिली जिम्मेदारी, हिरासत में युवक की मौत के बाद मचे बवाल पर हुआ एक्शन

हटाए गए सतना एसपी रियाज इकबाल, धर्मवीर सिंह को मिली जिम्मेदारी, हिरासत में युवक की मौत के बाद मचे बवाल पर हुआ एक्शन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: September 28, 2020 5:17 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश के सतना जिले में पुलिस हिरासत में युवक की गोली लगने को लेकर मचे बवाल के बाद पुलिस विभाग ने एसपी रियाज इकबाल को हटा दिया है। वहीं, धर्मवीर सिंह को पटना एसपी बनाया गया है। जब​कि रियाज इकबाल को पीएचक्यू भोपाल भेज दिया गया है। बता दें कि घटना के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहाने ने रियाज इकबाल को हटाने का निर्देश दिया था।

Read More: चीन से तनाव के बीच भारत को मिलेगी 72 हजार असॉल्ट राइफल, 500 मीटर दूर से ही दुश्मन हो जाएंगे ढेर

गौरतलब है कि रविवार को पुलिस ने चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया था। इस दौरान थाने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। इधर जब परिजनों और ग्रामीणों को मौत के बारे में पता चला तो भड़क उठ़े। पुलिस पर हत्या कर आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। इसके बाद जब पुलिस वहां पहुंची तो आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया।

Read More: सोनिया गांधी की सलाह- कृषि बिल को निष्प्रभावी बनाने के लिए खोजें विकल्प, 2 अक्टूबर को ‘किसान-मजदूर बचाओ दिवस’ मनाएगी पार्टी

इस दौरान परिजन और पुलिस के बीच झूमा झटकी हुई। पुलिस ने स्थिति को काबू करने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। लाठीचार्ज किया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवक ने खुद के उपर गोली मारकर आत्महत्या की है। घायल युवक को रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।

Read More: सुरक्षा सलाहकार के विजयकुमार ने की सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात, नक्सल समस्या की स्थिति और नियंत्रण पर हुई चर्चा


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"