विकास के लिए सरकार ने भेजे पैसे, लेकिन डकार गए सचिव और सरपंच

विकास के लिए सरकार ने भेजे पैसे, लेकिन डकार गए सचिव और सरपंच

विकास के लिए सरकार ने भेजे पैसे, लेकिन डकार गए सचिव और सरपंच
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: June 10, 2021 1:35 pm IST

ग्वालियर: भले ही केंद्र ओर राज्य सरकार पंचायतों की तस्वीरें सुधारने के करोड़ों रुपए खर्च लें, लेकिन उनमें भी भ्रष्टाचार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्वालियर का है, जहां विकास कार्यों की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि 70 से ज्यादा पंचायत सचिव और सरपंचों ने, बिना विकास के ही लाखों रुपए की सरकारी राशि हड़प ली है। मामले में अब कई सरपंच और सचिवों पर कार्रवाई हो सकती है।

Read More: IFS officers transferred MP : प्रदेश में तीन IFS अधिकारियों के तबादले, दो जिलों के DFO बदले गए, देखें सूची

जांच के बाद सीईओ जिला पंचायत किशोर कान्याल ने संबंधित सरपंच और सचिवों को नोटिस भेजा है और राशि वापस मांगी है। अभी तक लगभग 36 लाख रुपए की गबन की गई राशि वापस आ भी गई है और राशि वापस आना बाकी है। 

Read More: जिंदा नवजात बच्ची को मृत बताकर कूड़ेदान में फेंका, ​प्राइवेट अस्पताल की बड़ी लापरवाही उजागर

दरअसल ये राशि केंद्र और राज्य सरकार की तरफ से विभिन्न योजनाओं के तहत गांव के विकास के नाम पर दी गयी थी। लेकिन गांव के पंचायत सचिव और सरपंचों ने फर्जीवाड़ा कर उस राशि को निकाल लिया था।

Read More: 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मास्क पहनना नहीं जरूरी, केंद्र की नई कोरोना गाइडलाइन.. देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"