छात्र के सुसाइड के मामले में स्कूल की शिक्षिका गिरफ्तार, सुसाइड नोट में लगाया था शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप

Ads

छात्र के सुसाइड के मामले में स्कूल की शिक्षिका गिरफ्तार, सुसाइड नोट में लगाया था शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप

  •  
  • Publish Date - March 23, 2021 / 03:07 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:30 PM IST

बिलासपुर: देवरीखुर्द में 16 वर्षीय स्कूली छात्र के सुसाइड के मामले में नया खुलासा हुआ है। छात्र के सुसाइड नोट के आधार पर तोरवा पुलिस ने मामले में छात्र के स्कूल की महिला टीचर को गिरफ्तार किया है। टीचर पर छात्र के फिजिकल और मेंटल ह्रासमेंट का आरोप है। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला टीचर के खिलाफ धारा 306, और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read More: गजब ठाठ हैं मौलाना साहब के! शादी घर में पहुंचकर निकाह पढ़ने से किया इंकार, क्योंकि दूल्हे ने खुद की शादी में कर दिया डांस

बता दें कि, देवरीखुर्द निवासी 16 वर्षीय स्कूली छात्र ने बीते 18 मार्च को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया था। खुदकुशी से पहले ने अपने दोस्तों को सोशल मीडिया में सुसाइड नोट जारी किया था, जिसमें स्कूली टीचर पर फिजिकल और मेंटल ह्रासमेंट करने का जिक्र था। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच कर रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी महिला टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला टीचर के खिलाफ धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक महिला टीचर छात्र का फिजिकल और मेंटल ह्रासमेंट कर रही थी, जिससे परेशान होकर छात्र ने सुसाइड कर लिया था।

Read More: Chhattisgarh Naxal Attack: सीएम भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत पर जताया शोक, कहा- यह घटना निंदनीय

मृतक छात्र की बहन ने कहा कि सोशल मीडिया में सुसाइड नोट जारी किया था, जिसमें स्कूली टीचर पर फिजिकल और मेंटल ह्रासमेंट करने का जिक्र था।

Read More: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और मंत्री टीएस सिंहदेव ने ट्वीट कर नारायणपुर ब्लास्ट की घटना पर जताया दुख, शहीद जवानों के परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना