प्रदेश में 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल, बढ़ते संक्रमण के कारण लिया बड़ा फैसला
प्रदेश में 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल, बढ़ते संक्रमण के कारण लिया बड़ा फैसला
भोपाल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूल अब 15 अप्रैल तक बंद रहेंगे। आदेश में बताया गया है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्कूलों को अगली तारीख तक बंद करने का फैसला लिया है।
Read More News: मार्च में मई का कहर, प्रदेश के 5 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी
दूसरी ओर 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं कोरोना के निर्देशों के तहत लगेगी। बता दें कि पहले 1 अप्रैल से कक्षा पहली से आठवीं तक स्कूल खोलने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं अब दूसरी बार स्कूल को खोलने को लेकर नया आदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है।
Read More News: तेंदुलकर, बद्रीनाथ, यूसुफ के बाद इरफान पठान भी आए कोरोना की जद में, रायपुर में आयोजित रोड
देखें कोरोना के आंकड़ें
मध्यप्रदेश में सोमवार को 2313 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की मौत हुई है। वहीं अब तक 3967 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश में सोमवार को 1349 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं।
Read More News: कोरोना की वजह से होली का व्यापार हुआ चौपट, 35 हजार करोड़ रु के नुकसान का अनुमान, चीन को भी लगा बड़ा झटका
मध्यप्रदेश में अब तक 2 लाख 91 हजार 06 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। मध्यप्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15150 हो गई है। इंदौर में 609 और भोपाल में 469 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
Read More News: 7 दिनों तक आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी दुकानें बंद रहेंगी, जशपुर का ये इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित

Facebook


