इस नक्सल प्रभावित इलाके में लौटी रौनक, 13 साल बाद शुरु हुए स्कूल

इस नक्सल प्रभावित इलाके में लौटी रौनक, 13 साल बाद शुरु हुए स्कूल

इस नक्सल प्रभावित इलाके में लौटी रौनक, 13 साल बाद शुरु हुए स्कूल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: June 24, 2019 10:36 am IST

सुकमा। बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित इलाके जगरगुंडा मे दशकों बाद फिर रौनक़ लौटी है। 13 वर्षों बाद जगरगुंडा मे फिर से स्कूलों का संचालन शुरू हो गया है। सोमवार को बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने स्कूल का शुभारम्भ किया।

बता दें कि यह स्कूल 2006 मे सलवा जूडूम अभियान के दौरान बंद हुआ था। प्रदेश सरकार और मंत्री कवासी लखमा के प्रयास से यह स्कूल फिर से शुरु हुआ। 13 वर्षों बाद जगरगुंडा मे स्कूल शुरू होने से लोगों मे उत्साह का माहौल नजर आया।

यह भी पढ़ें : उच्च शिक्षा मंत्री ने की इस यूनिवर्सिटी में धारा 52 लागू करने की घोषणा, कुलपति बर्खास्त 

गौरतलब है कि बस्तर के अंदरूनी इलाकों में स्कूलों को दोबारा शुरू कर सरकार फिर से उन इलाकों तक अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। मंत्री लखमा चुनाव प्रचार के दौरान जगरगुंडा गए थे। तब पु्लिस उन्हें तार के सुरक्षा घेरे से बाहर पुलिस जाने नहीं दे रही थी लेकिन ग्रामीणों के अनुरोध पर लखमा स्कूलों को देखने गए और वहीं पर निर्देश दिया कि भवनों को सुधार कर वहां कक्षाएं संचालित की जाएं।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"