लॉकडाउन के दौरान चालू स्टील प्लांट को एसडीएम और पुलिस ने किया सील

Ads

लॉकडाउन के दौरान चालू स्टील प्लांट को एसडीएम और पुलिस ने किया सील

  •  
  • Publish Date - March 25, 2020 / 07:15 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:44 PM IST

रायगढ़, छत्तीसगढ़। लॉकडाउन के बावजूद प्लांट चालू पाए जाने पर जिला प्रशासन ने जिले के संबलपुरी स्थ्ति शाकंबरी स्टील प्लांट को सील कर दिया है। एसडीएम और चक्रधर नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई की है।

पढ़ें- चैत्र नवरात्र : दंतेश्वरी मंदिर में जलाए जाएंगे तेल और घी के दीपक, …

कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए देशभर में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है। बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को सख्ती बरती जा रही है।

पढ़ें- 61 पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, नक्सलियों के खिलाफ अदम्य सा…

इसी कड़ी में जांच के लिए निकली जिला प्रशासन की टीम को संबलपुरी में शाकंबरी स्टील प्लांट के संचालन की सूचना मिली जिसके बाद एसडीएम रायगढ़, तहसीलदार व चक्रधर नगर पुलिस की टीम ने प्लांट में छापामार कार्रवाई कर प्लांट को सील कर दिया है।