भिलाई: लॉकडाउन के दौरान भिलाई स्टील प्लांट से रिटायर्ड 2 कर्मचारियों ने भी कोविड एक्सप्रेस नाम की एक ट्रॉली का निर्माण किया, जो रिमोर्ट से ऑपरेट होती है। जिसके जरिये कोविड अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक सामाग्री पहुंचाई जा सकेगी। इसके अलावा बिना वार्ड में जाए डॉक्टर भी मरीज से रूबरू हो सकेंगे।
इस रोबोट ट्राली में 360 डिग्री का कैमरा लगा है, जिसे वाईफाई के जरिए डॉक्टर अपने मोबाइल से भी ऑपरेट कर सकते हैं। इस कैमरे में स्पीकर और माइक भी लगा है जिससे डॉक्टर सीधे मरीज का हालचाल जान सकता है। इसक ट्राली के निर्माण में लगभग 24 हजार का खर्च आया। इस ट्राली में लगभग 6 किलो के सामान का परिवहन 50 फीट की दूरी तक आसानी से किया जा सकता है।