द ग्रेट इंडियन फिल्म एंड लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा दिन, जलतरंग कार्यक्रम का होगा आयोजन

Ads

द ग्रेट इंडियन फिल्म एंड लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा दिन, जलतरंग कार्यक्रम का होगा आयोजन

  •  
  • Publish Date - March 31, 2019 / 03:10 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

रायपुर। द ग्रेट इंडियन फिल्म एंड लिटरेचर फेस्टिवल का आज दूसरा और आखिरी दिन है। IBC24 इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है। जिफलिफ में आज इवॉल्यूशन ऑफ इंडियन रॉक की स्क्रिनिंग होगी। डायरेक्टर अभिमन्यु कुकरेजा और ल्यूक कैनी चर्चा भी करेंगे। वहीं संतोष चौबे, अशोक मिश्रा के साथ जलतरंग कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें:सीएम भूपेश बघेल ने कहा- ‘बीजेपी के पास अब कोई काम नहीं बचा है’

शाश्विता शर्मा और केसी शंकर कहानियों का मंचन करेंगे। इसके अलावा स्टेंडअप कॉमेडियन अबिजीत गांगुली अपनी पर्फार्मेंस देंगे। कबीर कैफे बैंड का भी परफॉर्मेंस होगा। बता दें, कि शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जिफलिफ की शानदार शुरुआत हुई। कार्यक्रम का आगाज मूवी सिटी लाइट्स की स्क्रीनिंग से हुआ। इसके बाद डायरेक्टर हंसल मेहता ने फिल्म के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा की।

ये भी पढ़ें:कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ आज से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिखाएंगे हरी झंडी

राइटर दिव्य प्रकाश दुबे ने अपने नॉवेल ‘अक्टूबर जंक्शन’ के चुनिंदा अंश पढ़े। इसके बाद पोएट्री रूफटॉप के फाइनलिस्ट ने कविताएं पढ़ीं। शाम को हिमांशु बाजपेयी एंड टीम ने ऐतिहासिक किस्सों की एंटरटेनिंग परफॉर्मेंस दी। अलिफ बैंड के कलाकारों ने शायरियों, कविताओं और नज्मों को जबरदस्त म्यूजिक में पिरोया।