बड़वानी। कहते है संसार का सबसे बड़ा दुख माता -पिता के सामने बेटे की मौत का होता है। पुत्र की मौत पर कुछ लोग मरकर भी जीते हैं और कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो खुद भी मौत को गले लगा लेते हैं । जिले के पानसेमल नगर में बीती रात एक 15 वर्षीय किशोर निहाल ने फांसी लगा ली। बेटे को फांसी के फंदे पर झूलता देख, मां मनीषा की समझबूझ खो गई और उसने भी घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे उसकी भी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- एआईएडीएमके के सांसद एस राजेंद्रन की सड़क हादसे में मौत,पलानीस्वामी ने निधन पर
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि निहाल ने फांसी क्यों लगाई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मृतक निहाल कक्षा दसवीं का छात्र था, पुलिस ने उसके स्कूल में भी पूछताछ की है । परिजनों के माने तो निहाल पिछले कई दिनों से स्मार्टफोन की जिद कर रहा था । पुलिस इस दिशा में भी पड़ताल कर रही है। एक ही घर में एक साथ मां-बेटे की मौत से पूरा इलाका गमगीन है।
<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/MVuPbwdIXPg” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>