भोपाल: सीएम शिवराज ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक के दौरान सीएम शिवराज और मंत्रियों के बीच कई अहम प्रस्ताओं पर चर्चा हुई। वहीं, बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने मंत्रियों से बजट के लिए सुझाव मांगे हैं। बताया जा रहा है कि बजट में मंत्रियों के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा।
Read More: नहर में यात्री बस गिरने से मरने वालों की संख्या पहुंची 48, रेस्क्यू अभी भी जारी
मिली जानकारी के अनुसार शिवराज कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले सीधी बस हादसे मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बताया गया कि हादसे में अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है। सभी मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
वहीं, कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों से बजट के लिए मांगे गए हैं। इस बार बजट में मंत्रियों के सुझावों को भी शामिल किया जाएगा। अगली कैबिनेट की बैठक में बजट को दी मंजूरी दी जाएगी।
Read More: थाने में हुई महिला कांस्टेबल की गोद भराई, पूरा स्टाफ बना परिवार
मुख्यमंत्री श्री @chouhanshivraj ने कैबिनेट बैठक के पूर्व सम्बोधन में सीधी बस हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा बस अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में गिर गई थी। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सीधी बस हादसे का रेस्क्यू ऑपरेशन समाप्त हो गया है। pic.twitter.com/r0viBK2r7h
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) February 16, 2021