सीएम भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल, बेमेतरा जिले के दाढ़ी में उप-तहसील का हुआ शुभारंभ

सीएम भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल, बेमेतरा जिले के दाढ़ी में उप-तहसील का हुआ शुभारंभ

सीएम भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल, बेमेतरा जिले के दाढ़ी में उप-तहसील का हुआ शुभारंभ
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: October 1, 2020 3:06 pm IST

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में आज एक अक्टूबर को बेमेतरा जिले की दाढ़ी में उप-तहसील का शुभारंभ विधायक गुरुदयाल बंजारे की विशेष मौजूदगी में हुआ। उप-तहसील का संचालन ग्राम-दाढ़ी स्थित पुराने पंचायत भवन में किया जा रहा है।

Read More: जबलपुर में 172 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 212 हुए स्वस्थ, 3 संक्रमितों ने तोड़ा दम

यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दाढ़ी क्षेत्र के लोगों की राजस्व संबंधी समस्याओं के निदान के लिए ग्रामीणों के आग्रह पर जनचौपाल कार्यक्रम मे दाढ़ी को उप तहसील देने की घोषणा की थी। ग्राम दाढ़ी में उप तहसील कार्यालय शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपने राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण में मदद मिलेगी। यहां सप्ताह में दो दिन लगने वाले लिंक कोर्ट का फायदा भी ग्रामीणों एवं किसानों को होगा।

Read More: बड़े राज्यों में GST संग्रहण में बढ़ोतरी में छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर, पिछले सितम्बर की तुलना में इस सितम्बर में 24 फीसदी ज्यादा हुआ कलेक्शन

दाढ़ी अंचल के लोगों को अब अपने राजस्व मामलों के लिए बेमेतरा नहीं जाना पड़ेगा। उप तहसील कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर अपर कलेक्टर संजय कुमार दीवान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्गेश कुमार वर्मा, तहसीलदार बेमेतरा अजय कुमार चंद्रवंशी, उप तहसील दाढ़ी के प्रभारी नायब तहसीलदार राजकुमार मरावी, नायब तहसीलदार रोशन साहू, दाढ़ी क्षेत्र के सभी राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्राम पंचायत के सभी पदाधिकारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष बेमेतरा कुमारी बाई जायसवाल एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

Read More: किंग्स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, बल्लेबाजी करेगी मुंबई इंडियन्स


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"