दुर्ग आईजी निरीक्षण के लिए अचानक पहुंचे थाने, लापरवाही मिली तो सीएसपी को नोटिस, टीआई लाइन अटैच

Ads

दुर्ग आईजी निरीक्षण के लिए अचानक पहुंचे थाने, लापरवाही मिली तो सीएसपी को नोटिस, टीआई लाइन अटैच

  •  
  • Publish Date - May 28, 2019 / 11:55 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

रायपुर। पुलिस मुख्यालय के सभी रेंज आईजी को अपने रेंज में थानों के आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को आईजी दुर्ग हिमांशु गुप्ता, डीआईजी राजनांदगांव रतन लाल डांगी ने एसपी राजनांदगांव कमलोचन कश्यप के साथ राजनांदगांव थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान थाने के मालखाना, जब्ती माल का निराकरण, शस्त्रागार इत्यादि के रखरखाव में भारी लापरवाही और बड़ी संख्या में विवेचना तथा वारंट लंबित मिले। इसे देखते हुए सीएसपी अनूप लकड़ा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें : प्यारी बिटिया दिवस पर पैडमैन बने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव 

वहीं थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत को लाइन अटैच कर दिया गया है। थाना के 3 विवेचकों ट्रांसफर किया गया है। साथ ही, एडिशनल एसपी को 3 दिन में प्राथमिक जांच करने और थाने के कार्य को सुचारू करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।