MLA आकाश विजयवर्गीय को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद समर्थक ने जेल के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

MLA आकाश विजयवर्गीय को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद समर्थक ने जेल के सामने किया आत्मदाह का प्रयास

MLA आकाश विजयवर्गीय को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद समर्थक ने जेल के सामने किया आत्मदाह का प्रयास
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: June 26, 2019 3:53 pm IST

इंदौर: भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय को 7 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद से सियासी बवाल मच गया है। कोर्ट के फैसले के बाद जिला जेल के बाहर भारी संख्या में बीजेपी विधायक जमा हो गए हैं। इसी दौरान एक कार्यकर्ता ने आत्मदाह करने का प्रयास किया है। बताया जा रहा है कि गौरव शर्मा नाम के कार्यकर्ता ने जेल के सामने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया है।

Read More: नई सरकार बनने के बाद अब तक 3 हजार से अधिक लोगों को 38 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद

बता दें कि निगम कर्मचारियों की बल्ले से पिटाई करने के मामले को लेकर कोर्ट ने बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय की जमानत याचिका खारिज करते हुए 7 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इसके साथ ही पुलिस ने आकाश को जेल दाखिल कर दिया है। इसके बाद से भाजपा कार्यकर्ता जेल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read More: बाद बीजेपी विधायक बोले- गुस्से में था, याद नहीं कि मैंने क्या-क्या किया…

गौरतलब है कि बुधवार को जर्जर भवन तोड़ने आए निगमकर्मियों पर आकाश विजयवर्गीय ने क्रिकेट के बल्ले से ताबड़तोड़ पिटाई की थी। कैलाश का आरोप है कि निगमकर्मी बिना महिला दल के जर्जर मकान तोड़ने आए थे और मौके पर मौजूद महिलाओं से निगम के पुरूषकर्मी बदसलूकी कर रहे थे। उनकी टांग पकड़कर घसीट रहे थे। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने निगमकर्मियों की पिटाई कर दी।

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"