बीएसपी कर्मी ने की खुदकुशी, कॉपर चोरी के मामले में किया गया था सस्पेंड

Ads

बीएसपी कर्मी ने की खुदकुशी, कॉपर चोरी के मामले में किया गया था सस्पेंड

  •  
  • Publish Date - September 20, 2020 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:57 PM IST

भिलाई: इस्पात नगरी भिलाई से दर्दनाक घटना सामने आई है। दरअसल सस्पेंड बीएसपी कर्मी ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कॉपर चोरी के मामले में सस्पेंड किया गया था। इस घटना की जानकारी मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि बिल पास, सदन की कार्यवाही स्थगित

मामला भठ्ठी थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले बीएसपी कर्मी को बीते दिनों कॉपर चोरी के मामले में सस्पेंड कर दिया गया था। मामले को लेकर उन्हें 5 दिनों तक जेल जाना पड़ा था। वहीं, खुदकुशी करने से पहले बीएसपीकर्मी ने पत्नी और बच्चों को मायके भेज दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फिलहाल जांच जारी है।

Read More: CM शिवराज सिंह चौहान का बयान, महिलाएं हर क्षेत्र में रच रही इतिहास, किसान कहीं भी बेच सकेंगे फसल