मठ मंदिर सलाहकार कमेटी के नए अध्यक्ष स्वामी सुबुद्धानंद ने ग्रहण किया पदभार, ये कहा

Ads

मठ मंदिर सलाहकार कमेटी के नए अध्यक्ष स्वामी सुबुद्धानंद ने ग्रहण किया पदभार, ये कहा

  •  
  • Publish Date - May 28, 2019 / 08:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार के गठित मठ मंदिर सलाहकार कमेटी के नए अध्यक्ष स्वामी सुबुद्धानंद ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें धर्मस्व मंत्री पीसी शर्मा ने पदभार ग्रहण कराया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और मंत्री जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे।

बता दें कि स्वामी सुबोधानंद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निजी सचिव स्वामी सुबुद्धानंद को राज्य सरकार ने मार्च माह में मठ-मंदिर सलाहकार समिति का अध्यक्ष बनाया था। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि वचन पत्र को प्रणाम करते हुए बधाई देता हूं। यह महत्वपूर्ण कमेटी है, इसके माध्यम से मंदिरों का सरक्षण होगा। इसमें 11 सदस्य होंगे, एक सचिव होगा और मंदिरों की जानकरी रहेगी।

यह भी पढ़ें : अल्पसंख्यक आबादी वाली सीटों पर कांग्रेस का भारी नुकसान, 50% सीटें BJP  के खाते में, जानिए कितनी सीटें मिली 

उन्होंने बताया कि कमेटी की बैठक साल में एक बार होगी। समय अनुसार बैठक कम या ज्यादा होगी। कमेटी के माध्यम से संस्कृति की रक्षा होगी। 21 हजार पुजारियों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। 1 लाख मंदिर शासकीय जमीन पर हैं, उन्हें पट्टे दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग में नर्मदा ट्रस्ट की स्थापना की है और नर्मदा पथ का निर्माण होगा।