टीचर का टेरर, शिक्षक ने उखाड़ दिए बच्चे के सिर के बाल, अभद्र गालियां भी दी

टीचर का टेरर, शिक्षक ने उखाड़ दिए बच्चे के सिर के बाल, अभद्र गालियां भी दी

टीचर का टेरर, शिक्षक ने उखाड़ दिए बच्चे के सिर के बाल, अभद्र गालियां भी दी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: January 8, 2020 4:21 am IST

बैतूल, मध्यप्रदेश। प्रश्न पत्र में गलती करने पर टीचर ने एक छात्र के सिर के बाल ही उखाड़ दिए। मामला कोलगांव के शासकीय बालक प्राथमिक शाला में देखने को मिला है।

 

पढ़ें- निर्भया गैंगरेप मामला : चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी किए जाने के

प्राथमिक स्कूल की पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र द्वारा हिंदी के प्रश्न पत्र में गलती होने पर टीचर ने पहले तो बच्चे को जी भर के अभद्र गालियां दी।

पढ़ें- डेंटल अस्पतालों की कारस्तानी हुई उजागर, स्मार्ट कार्ड की रकम के लिए…

इस पर भी जब उसका दिल नही माना तो उसने बच्चे के सिर के बाल पकड़कर इतना प्रताड़ित किया कि नाबालिग बच्चे के सिर के बाल ही उखाड़ दिए।

पढ़ें- CM ने सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु पर जताया दुःख, घायलों को स…

पीड़ित बच्चे के परिजनों ने इस मामले में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से इस मामले की शिकायत की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारी ने जल्द ही इस मामले की पूरी जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पढ़ें- शराब की अवैध फैक्ट्री पर छापा, कच्ची सामग्री में मिले स्प्रिट पर बढ…

  जिला सहकारी बैंक का सीईओ करो़ड़ों का मालिक


लेखक के बारे में