Wardha River Latest News: पहले ली सेल्फी, की खूब मौज मस्ती.. 15 घंटो के बाद बरामद हुई सभी 5 दोस्तों की लाशें.. पूरे गाँव में मची चीख-पुकार
Wardha River Latest News: चंद्रपुर में वर्धा नदी में नहाने गए पांच दोस्त डूबे, तीन शव मिले, दो की तलाश जारी।
Wardha River Latest News || Image- IBC24 News File
- वर्धा नदी में नहाने गए पांच दोस्त डूबे।
- तीन युवकों के शव बरामद, तलाश अभियान जारी।
- हादसे से पूरे घुग्गुस क्षेत्र में शोक की लहर।
वर्धा: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के घुग्गुस शहर से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। भीषण गर्मी के बीच वर्धा नदी में नहाने गए पांच दोस्तों की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। (Wardha River Latest News) मृतकों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, इंदिरानगर क्षेत्र के रहने वाले नकुल केळझकर, तन्मय पथाडे, सम्यक सोनटक्के, सन्नी आसपेल्ली और रोहित बोबडे सोमवार दोपहर घर से निकले थे। सभी दोस्त घुग्गुस-वणी मार्ग स्थित चांदूर घाट पर वर्धा नदी में नहाने गए हुए थे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
नदी किनारे मिले कपड़े और मोबाइल
नदी किनारे कपड़े रखकर सभी युवक पानी में उतरे थे। आशंका है कि नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण वे गहरे पानी में उतर गए और बाहर नहीं निकल सके। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने घुग्गुस पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत तलाश अभियान शुरू किया। जांच के दौरान नदी किनारे युवकों के कपड़े और मोबाइल फोन मिले, जिससे उनके नदी में में डूबने की पुष्टि हुई। इसके बाद चंद्रपुर से बचाव दल को बुलाया गया और नावों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
बचाव दल ने निकाले शव, दो की तलाश जारी
बताया जा रहा है कि, करीब 15 घंटो तक चले राहत और बचाव कार्य के बाद मंगलवार शाम तक सभी पांच दोस्तों की लाशें बरामद कर ले गई है। (Wardha River Latest News) सभी युवकों की उम्र 15 से 20 वर्ष के बीच थी। एक ही इलाके के पांच दोस्तों के साथ हुए इस हादसे से पूरे घुग्गुस शहर में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
🚨#NewsAlert | Maharashtra: Five youths drowned in the Wardha River at Ghugghus in Chandrapur district after going missing on Monday afternoon, with all bodies recovered by this evening following a search operation by police and rescue teams.
📌The youths had gone to the river… pic.twitter.com/nd45zUO9oE
— United News of India (@uniindianews) June 9, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल
एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव
अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी
झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं

Facebook


