केंद्र सरकार ने विदेश से लौटने वाले 3100 लोगों की सूची इंदौर भेजी, पासपोर्ट में दर्ज पते के आधार पर की जा रही तलाश
केंद्र सरकार ने विदेश से लौटने वाले 3100 लोगों की सूची इंदौर भेजी, पासपोर्ट में दर्ज पते के आधार पर की जा रही तलाश
इंदौर, मध्यप्रदेश। केंद्र सरकार ने विदेश से स्वदेश लौटने वाले 3100 लोगों की सूची इंदौर भेजी है। पासपोर्ट में दर्ज पतों के आधार पर इनकी तलाश की जा रही है, लेकिन करीब एक हजार लोगों के पते नहीं मिल रहे हैं। इन लोगों को ढूंढना मुश्किल हो रहा है।
पढ़ें- आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और परिवहन सेवाओं के लिए राज्य नोडल अधिकारी नियुक्त
150 कर्मचारियों की टीम घर-घर जा रही है। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जडिया ने बताया कि विदेश से आने वाले ज्यादातर लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।
पढ़ें- एम्स में भर्ती कोरोना मरीजों की स्थिति सामान्य, सीएम बघेल ने डायरेक…
सभी को हिदायत दी है कि जितना हो सके, भीड़भाड़ वाले इलाकों में नहीं जाएं। वहीं तकरीबन 2000 से ज्यादा लोगों के जानकारी मिल गई है और अब भी हजार से ज्यादा ऐसे लोग हैं जिन्होंने पासपोर्ट के आधार पर जो जानकारी दी थी।
पढ़ें- कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए स्वच्छता कमां…
अब वह अपना पता बदल चुके हैं ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग पुलिस महकमे की मदद ले रहा है ताकि उन लोगों तक भी पहुंचा जा सके और उनके स्वास्थ्य परीक्षण लिए जा सके हालांकि स्वास्थ विभाग ने यह भी साफ किया है कि ऐसे विकट स्थिति में इस तरह की समस्या आना उनके लिए और गंभीर समस्या पैदा कर रही है ।

Facebook


