समर्थकों के बाहुल्य इलाकों को परसीमन में लाने की जुगत, तेज हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर

समर्थकों के बाहुल्य इलाकों को परसीमन में लाने की जुगत, तेज हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर

समर्थकों के बाहुल्य इलाकों को परसीमन में लाने की जुगत, तेज हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: February 22, 2019 10:15 am IST

बिलासपुर । जिले में नगर निगम के 55 वार्डो का परिसीमन किया जा रहा है । परसीमन को लेकर विवाद भी गहराने लगा है। दरअसल आने वाले चुनाव के पहले वार्डों का परिसीमन का कार्य किया जा रहा है। परिसीमन को लेकर चुने गये भौगोलिक ​क्षेत्र पर कुछ पार्षदों ने आपत्ति जताई है। पार्षदों का कहना है कि क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से उचित परिसीमन नहीं किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- भूपेश कैबिनेट का निर्णय-किया जाएगा मध्य क्षेत्र विकास परिषद का गठन…

पार्षदों ने निगम के समक्ष आपत्तियां भी पेश की हैं। वार्डों का परिसीमन जनसंख्या और भौगोलिक आधार पर किया जा रहा है। परिसीमन में सबसे ज्यादा दिक्कतें बहतराई इलाके में सामने आयी हैं। अरपा के दोनों किनारों के सीमावर्ती वार्डों के परिसीमन को लेकर भी दावा आपत्तियां आई हैं।

ये भी पढ़ें- 30 IFS अधिकारियों के तबादले, 6 अफसर प्रतिनियुक्ति से बुलाए गए वापस

इस क्षेत्र में जनसंख्या का घनत्व भी काफी है। स्थानीय नेता अपने समर्थकों के बाहुल्य वाले इलाकों के आधार पर परिसीमन कराने की कोशिशों में जुटे हैं । विरोध पक्ष भी अपनी तरह से परिसीमन कराने की जुगत लगा रहे हैं। बिलासपुर में आने वाले दिनों में परिसीमन को लेकर विवाद और भी गहरा सकता है।


लेखक के बारे में