अपने 3 भाई बहनों के साथ युवती ने मुख्यमंत्री शिवराज से मांगी इच्छा मृत्यु, बोली- मामा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा…

अपने 3 भाई बहनों के साथ युवती ने मुख्यमंत्री शिवराज से मांगी इच्छा मृत्यु, बोली- मामा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा...

अपने 3 भाई बहनों के साथ युवती ने मुख्यमंत्री शिवराज से मांगी इच्छा मृत्यु, बोली- मामा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: October 12, 2020 10:43 am IST

भोपाल। राजधानी भोपाल में मां की मौत से आहत 27 साल की बेटी प्रियंका ने अब अपने भाई बहनों समेत इच्छा मृत्यु की मांग की है। उसने एक वीडियो जारी कर कहा कि करीब 8 साल पहले पापा की मौत के बाद हम चारों भाई बहनों का भार मां पर ही था।

Read More News: जाति सत्यापन समिति के समक्ष आज पेश होगी ऋचा जोगी, मामले की होगी सुनवाई

प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई भी सहायता नहीं की गई। मामले की जांच कर अस्पताल प्रबंधन पर एफआईआर दर्ज की जाना चाहिए। अगर हमें न्याय नहीं मिलता है, तो अब हमारे पास मरने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हम सभी भाई बहनों को इच्छा मृत्यु दी जाए।

Read More News: महासमुंद में दो मासूम की कुएं में डूबने से मौत, खेलते समय हुआ हादसा

प्रियंका ने वीडियो में कहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामा भांजी के नाम को बहुत प्रसिद्ध किया, लेकिन उनकी भांजी भटक रही है। उसकी मां संतोष रजक की मौत जेपी अस्पताल में हो गई। कोरोना वार्ड में भर्ती थी। रिपोर्ट पता नहीं क्या रही, लेकिन मौत के बाद भी सुकून नहीं मिला।

अस्पताल में उनकी मां की लाश को छुआ तक नहीं। वह खुद ही अपने चाचा के साथ शव को लेकर पूरे अस्पताल में भटकती रही। अंतिम संस्कार भी उन्होंने खुद ही किया। इससे पहले प्राइवेट अस्पताल में इलाज के नाम पर 50-50 हजार रुपए भी लिए गए।

Read More News: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल आज मरवाही दौरे पर, 8 गांवों में करेंगे जनसम्पर्क

प्रियंका ने कहा है कि मां ही हम चार भाई बहनों का सहारा थीं। उनकी मौत के बाद अब हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा है। मैं सबसे बड़ी हूं। तीनों भाई बहन उससे छोटे हैं। अब उस पर उनकी जिम्मेदारी है। मां के मामले की जांच की बात कही गई, लेकिन आज तक किसी का फोन नहीं आया।

Read More News: पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह बोले- मुरैना में ऐतिहासिक होगी कमलनाथ की चुनावी सभा, लोग कह रहे गद्दार नहीं, चाहिए खुद्दार


लेखक के बारे में