महेश्वर में शिवलिंग के अपमान से बीजेपी में रोष, सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

महेश्वर में शिवलिंग के अपमान से बीजेपी में रोष, सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

महेश्वर में शिवलिंग के अपमान से बीजेपी में रोष, सलमान खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: April 4, 2019 12:28 pm IST

भोपाल। मध्य प्रदेश के खरगोन के धार्मिक स्थल महेश्वर में फिल्म ‘दबंग-तीन’ की शूटिंग के दौरान शिवलिंग पर तखत लगाकर शूटिंग करने के मामले में बीजेपी ने कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने सलमान खान पर हमला बोलते हुए हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने भोपाल SP साउथ से इस मामले को लेकर शिकायत की है। बीजेपी ने सलमान खान के खिलाफ FIR करने की मांग की है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सलमान खान पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता रामेश्वर शर्मा ने कहा- ‘कमलनाथ सर क्या सलमान खान पर FIR…

बता दें कि इन दिनों महेश्वर में सलमान खान की फिल्म ‘दबंग-तीन’ की शूटिंग चल रही है। बुधवार की सुबह ‘दबंग-तीन’ की शूटिंग के दौरान सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें व वीडियो वायरल हुए, जिसमें शिवलिंग पर तखत लगाकर लोगों को नाचते हुए और कुछ फोटो में शिवलिंग के पास गलत तरीके से बैठे हुए दिखाया गया था। इस तस्वीर के आधार पर स्थानीय लोगों ने शूटिंग का विरोध भी किया। मामले के तूल पकड़ने पर शिवलिंग पर लगे तखत को हटा दिया गया।

ये भी पढ़ें- दबंग 3 की शूटिंग पर फिर विवाद, सलमान ने कहा ‘मैं स्वयं भगवान शिव का…

बुधवार की शाम को सलमान खान ने स्वयं सामने आकर मामले पर सफाई दी और बताया कि शिवलिंग की सुरक्षा के लिए बॉक्स लगाया गया था। मै स्वयं बड़ा शिवभक्त हूं, आप शूटिंग नहीं करने देना चाहते तो तुरंत पैकअप कर चला जाऊंगा।

ये भी पढ़ें- चौहान ने चखा गढ़ कलेवा में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद, बस्तर में …

शिवलिंग पर तखत लगाकर नाचने पर भाजपा सलमान खान पर हमलावर है। बीजेपी नेता डॉ हितेश वाजपेयी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘खान साहब, ‘वन्दे-मातरम’ कहने पर जब आपका धर्म खतरे में आ जाता है तब आपने कैसे सोच कि आप 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर-महेश्वर पहुंच कर ‘शिव-लिंग’ पर चारपाई बिछाकर उनके सर पर नाच करेंगे।’

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता ओपी चौधरी ने सीएम भूपेश को लिखी पाती, पीएम मोदी को आईना…

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेताओं से सवाल करते हुए लिखा, ‘क्या कमलनाथ और दिग्विजय सिंह बताएंगे कि इस अपवित्र ‘हिंदुत्व’ विरोधी कार्य को आपका समर्थन है ? यदि नहीं तो हिन्दुओं की भावनाओं को आहत करने का यह प्रयास नहीं है? क्या मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी इस आपराधिक कृत्य का संज्ञान लेंगे जिससे एक वर्ग को भड़काने का प्रयास हो रहा है?’ अब भोपाल के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सलमान खान पर FIR की मांग की है।


लेखक के बारे में