अंतिम दर्शन के लिए स्टेट हैंगर में रखा गया सांसद नंदकुमार का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम शिवराज सहित अन्य नेता

अंतिम दर्शन के लिए स्टेट हैंगर में रखा गया सांसद नंदकुमार का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम शिवराज सहित अन्य नेता

अंतिम दर्शन के लिए स्टेट हैंगर में रखा गया सांसद नंदकुमार का पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम शिवराज सहित अन्य नेता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: March 2, 2021 2:18 pm IST

भोपाल: सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का पार्थिव शरीर देर शाम विशेष विमान से भोपाल लाया गया। उनके पा​र्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए स्टेट हैंगर में रखा गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को बुरहानपुर के पैतृक गांव शाहपुर में सांसद नंदकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Read More: 101 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना से नए जोड़ों ने एक दूजे का थामा हाथ

वहीं, दूसरी ओर सांसद नंदकुमार को श्रद्धांजलि देने सीएम शिवराज सहित कई प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता स्टेट हैंगर पहुंचे हैं।

Read More: 14 साल की उम्र में बनीं सबसे खूंखार स्नाइपर, 300 से ज्यादा लोगों को मारा, मिला ‘लेडी डेथ’ का खिताब

आपको बता दें खंडवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद नंदकुमार सिंह का 2 मार्च मंगवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। नंदकुमार सिंह पिछले 1 महीने से गुड़गांव में भर्ती थे। 11 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भोपाल में उन्हें भर्ती किया गया था। लेकिन ज्यादा तबीयत सीरियस होने की वजह से उन्हें गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Read More: यूनिवर्सिटी में छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाते पकड़ाया युवक, बाथरूम में मिला कैमरा, मिली ये अजीब सजा

नंद कुमार सिंह चौहान 17वीं लोक सभा के सदस्य थे। वह मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे। वह मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। वह भोपाल के 74 बंगला स्थित आवास में रहते थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सरकारी आवास भी यहीं है।

Read More: बीच सड़क युवती के साथ छेड़छाड़ के बाद मारपीट, बचाव में उतरी बहनें तो नशेड़ी युवकों ने उन्हे भी पीटा, CCTV में कैद घटना

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"