कोरोना को हराने केरल मॉडल पर काम करेगी राज्य सरकार, 1 करोड़ घरों में पहुंचाएगी आयुर्वेद काढ़ा
कोरोना को हराने केरल मॉडल पर काम करेगी राज्य सरकार, 1 करोड़ घरों में पहुंचाएगी आयुर्वेद काढ़ा
भोपाल। कोरोना संक्रमण पर लगाम लागने के लिए अब मध्यप्रदेश सरकार केरल मॉडल अपनाएगी। राज्य सरकार इसे लेकर आज केरल के डॉक्टरों और विशेषज्ञों से चर्चा करेगी। वहीं जो तरीक वहां अपनाया गया है उसी का प्रयोग प्रदेश में भी किया जाएगा।
Read More News: राजस्थान में कोरोना के 36 नए केस और सामने आए, 2000 पहुंची पॉजिटिव मरीजों की संख्या
वहीं राज्य सरकार ने 1 करोड़ घरों में आयुर्वेद काढ़ा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए प्रदेश के 5 आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में आयुर्वेद काढ़ा तैयार करवाया जा रहा है। बता दें कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं।
Read More News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के सरपंचों से करेंगे बात
इंदौर, भोपाल, खरगोन, उज्जैन में नए मामलों की पुष्टि होने के बाद अब कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1700 के पार हो गया है। वहीं कुल 203 मरीज ठीक हुए हैं, जबकि अब तक 93 लोगों की मौत हो चुकी है।
Read More News: देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 1684 नए मामले, 37 ने तोड़ा दम, 23077 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या

Facebook


