MGM मेडिकल कॉलेज की डीन ज्योति बिंदल का बयान, इंदौर में फैला संक्रमित वायरस ज्यादा खतरनाक
MGM मेडिकल कॉलेज की डीन ज्योति बिंदल का बयान, इंदौर में फैला संक्रमित वायरस ज्यादा खतरनाक
इंदौर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डीन ज्योति बिंदल ने संभावना जताई है कि कोरोना का सबसे ज्यादा खतरनाक संक्रमित वायरस इंदौर में फैला है। जिसके चलते अपर स्टेज के ज्यादा मरीज मिलने से मृत्यु दर बढ़ी है। बता दें कि इंदौर में अब तक सबसे ज्यादा 57 लोगों की मौत हुई हैं।
Read More News: एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने चैलेंज किया एक्सेप्ट, गेंदा फूल गाने पर दी सिजलिंग परफॉर्मेंस, वीडियो वायरल
एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर की डीन ज्योति बिंदल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने महसूस किया है कि इंदौर बेल्ट में कोविड-19 की जो प्रजाति का प्रकार है, वह ज्यादा खतरनाक है। वहीं भोपाल और इंदौर के सैंपल्स पुणे की लैब में टेस्टिंग की जा रही है। इस खतरनाक वायरस के बारे में हमने एनआईवी पुणे के साथ चर्चा भी की है।
Read More News: लेखिका अरुंधति राय के खिलाफ 15 थानों में शिकायत, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी का आरोप
वहीं भेजे जा रहे मरीजों के नमूने के आनुवांशिक तत्व को निकालकर उसकी तुलना देश के अन्य कोरोना वायरस के मरीजों के नमूनों के साथ किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वायरस की अलग-अलग स्टेज को लेकर भी रिसर्च की जा रही। जिसके बाद ही इसकी पुष्टि होगी। इसके अलावा इंदौर में पुदुचेरी और अहमदाबाद से 800 सैंपल की जांच के रिजल्ट आने वाले हैं। वहीं इंदौर में प्लाज्मा थेरेपी से मरीजों का उपचार होने की भी जानकारी मीडिया को दी।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल करेंगे केंद्र से स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग, मजदूरों की घर वापसी के लिए किए जाएं जरुरी इंतजाम

Facebook


