भोपाल। मध्यप्रदेश में इस बार गर्मी अपने उग्र रूप दिखाने वाली है इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लग गई है। शुक्रवार को राजधानी में 14 जिले ऐसे रहे जहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया।
ये भी पढ़ें:डॉ. पुनीत ने लगाई अग्रिम जमानत याचिका, 50 करोड़ रूपए की गड़बड़ी का आरोप
पूरे प्रदेश में खरगोन सबसे गर्म रहा,जहां तापमान 45.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 2 से 3 दिन लोगों को इसी तरह से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं आज भोपाल और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:महेश्वर में सलमान खान की फिल्म की शूटिंग, 29 लिखित शर्तों पर मिली अनुमति
प्रदेश में मालवा- निमाड़, विंध्य, बुंदेलखंड, भोपाल संभाग के शहर में भीषण गर्मी है। राजधानी में दिन का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। जोकि पिछले दो दिन के भीतर इसमें 2.5 डिग्री का इजाफा हुआ है। वहीं तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा।