बीजापुर : Bijapur School Holiday News : देश भर में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में भी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। राजिम में सरगी नाला के उफान पर आने से सड़कों पर जलभराव हो गया है और आवाजाही पूरी तरह ठप पड़ गई है। बिगड़ते हालात को देखते हुए बीजापुर जिला प्रशासन ने 31 जुलाई और 1 अगस्त को जिले के सभी स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी की घोषणा की है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले चार दिनों 30 जुलाई से 2 अगस्त के लिए भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से मुंगेली, कबीरधाम, बालोद, कांकेर, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही काले बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। School Holiday NEWS बीजापुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और जलभराव के खतरे को देखते हुए कलेक्टर ने बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 31 जुलाई और 1 अगस्त को अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।