डेकाथलन : तेजस्विन ऊंची कूद के बाद दूसरे स्थान पर

Ads

डेकाथलन : तेजस्विन ऊंची कूद के बाद दूसरे स्थान पर

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 02:24 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 02:24 AM IST

ग्लास्गो, 31 जुलाई (भाषा) तेजस्विन शंकर ने ऊंची कूद में 2 . 15 मीटर की कूद लगाकर 944 अंक हासिल किये और राष्ट्रमंडल खेलों में पुरूषों की डेकाथलन स्पर्धा में कनाडा के डेमियन वार्नर के बाद दूसरे स्थान पर हैं ।

पांच प्रतिस्पर्धाओं के बाद वार्नर 4353 अंक लेकर शीर्ष पर हैं जबकि तेजस्विन के 4339 अंक हैं । इंग्लैंड के सैमी बॉल 4249 अंक लेकर तेजस्विन से 90 अंक पीछे हैं ।

तेजस्विन ने ऊंची कूद में 944 और लंबी कूद (7.82 मीटर) में 1015 अंक बनाये । उन्होंने सौ मीटर में 10 . 96 सेकंड का समय निकालकर 870 अंक हासिल किये । शॉटपुट में उन्होंने 13 . 09 मीटर का ही थ्रो फेंका और सिर्फ 673 अंक बना सके ।

फिर 400 मीटर में 49 . 51 सेकंड का समय निकालकर वह पांचवें स्थान पर रहे और उन्हें 837 अंक मिले ।

अब शुक्रवार को वह पोल वॉल्ट और भालाफेंक में उतरेंगे ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर